विदिशा नगर: मंगलवार दोपहर जिला परिवहन विभाग ने मुखर्जीनगर रोड स्थित कार्यलय के बाहर की वाहनो की जांच,14 वाहनो से बसूला शमन शुल्क
मंगलवार दोपहर आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए जिला परिवहन विभाग द्वारा मुखर्जी नगर रोड स्थित अपने कार्यालय के बाहर वाहनों की जांच पड़ताल की गई। जिला परिवहन अधिकारी गिरजेश वर्मा ने बताया कि पद नाम, हूटर आदि हटवाने की कार्रवाई के साथ 14 वाहनों से ₹7000 का शमन शुल्क को वसूला गया। वही एक वाहन को जप्त करने की कार्रवाई की गई।