समस्तीपुर: नदी में डूबने से 2 बहनों की दर्दनाक मौत, नहाते समय हुआ हादसा, छोटी को बचाने में बड़ी भी डूबी
नदी में डूबने से 2 बहनों की दर्दनाक मौत: नहाते समय हुआ हादसा, छोटी को बचाने में बड़ी भी डूबी समस्तीपुर : ज़िले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के शादीपुर बथनाहा गांव स्थित महाराजी चौर में आज बहनों की पानी भरे गड्ढे में डूब कर मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के छेदी राय की बेटी कोमल कुमारी 16 वर्ष व चंदन कुमारी 10 वर्ष के रूप में की गई है।