मड़ियाहू: सरैया गांव में मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी
जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित मनोज गौतम ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी। तहरीर के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे पड़ोस की रेखा, काजल, अनीता और शिवम उसकी पत्नी रेनू को गालियां दे रहे थे