सरोजनी नगर: लखनऊ एयरपोर्ट पर युवा उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सिंगर हनी सिंह
आज शनिवार की सुबह 11:00 बजे लगभग हनी सिंह का लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो बताया गया कि सरोजनीनगर में शनिवार को यानी आज 'युवा उत्सव' में रैपर-सिंगर हनी सिंह परफॉर्म करेंगे। कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने बताया कि इस उत्सव में 20000 से अधिक दर्शक शामिल होंगे।