सरोजनी नगर: कानपुर रोड स्थित CMS पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य न्यायाधीशों के 26वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुए शामिल
सिटी मांटेसरी स्कूल, कानपुर रोड ब्रांच में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हिस्सा लेने के लिए 52 देशों के मुख्य न्यायाधीश पहुंचे हैं। इसके साथ ही कई देशों के पूर्व उप राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, संसद के अध्यक्ष और कानूनविद भी शामिल हो रहे हैं।