चूरू। राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू के उर्दू विभाग में कार्यरत सहायक आचार्य डॉ. शमशाद अली को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू), बीकानेर के वाइस चांसलर ने विश्वविद्यालय के ‘बोर्ड ऑफ स्टडीज’ (उर्दू) का कन्वीनर मनोनीत किया है।
इस नियुक्ति को क्षेत्र के शैक्षणिक जगत में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, डॉ. शमशाद अली एमजीएसयू के इतिहास में चूरू-बीकानेर संभाग से इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले व्यक्ति हैं।
उर्दू शिक्षा और शोध को मिलेगी नई दिशा
कन्वीनर के रूप में डॉ. अली विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में उर्दू विषय के पाठ्यक्रम निर्धारण, शैक्षणिक सुधारों और शोध गतिविधियों से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके अनुभव और अकादमिक विशेषज्ञता से उर्दू साहित्य के पठन-पाठन तथा उच्च अध्ययन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
शिक्षाविदों और विद्यार्थियों में खुशी
डॉ. शमशाद अली की नियुक्ति पर राजकीय लोहिया महाविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शहर के प्रबुद्धजनों ने खुशी जताई। शिक्षाविदों और साहित्य से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ विश्वविद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों और शोधार्थियों को मिलेगा।
#tharkiawaazajay #churu #college #urdu #professor Thar ki Awaaz AJAY
Churu, Churu | Sep 21, 2026