बेलदौर: तिलाठी चौक स्थित दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर तीन तिलाठी गांव निवासी देवो साह के पुत्र भवेश कुमार ने मंगलवार की शाम चार बजे बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर दूकान से पंद्रह हजार रुपये का सामान एवं दो हजार रुपये नगद चोरी कर लेने की शिकायत की है। घटना मंगलवार के अलसुबह चार बजे के करीब की बताई जा रही है। इसकी जानकारी पीड़ित को मंगलवार के सबेरे मिली।