धनघटा: गोपीपुर गांव के रेडियोग्राफर सरकारी नौकरी न मिलने से लापता, ढाई महीने बाद मुंबई से बरामद, परिजनों ने की थी गुमशुदगी की शिकायत
सरकारी नौकरी न मिलने से निराश एक रेडियोग्राफर ढाई महीने तक लापता रहने के बाद मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया गया है। गोरखपुर और संतकबीरनगर पुलिस के संयुक्त प्रयासों तथा सर्विलांस की मदद से उसे मुंबई के नरीमन प्वाइंट से खोजा गया। 24 वर्षीय रजत पांडेय, जो धनघटा थाना क्षेत्र के गोपीपुर के निवासी हैं, दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में रेडियोग्राफर के रूप में