जहानाबाद: भीषण ठंड में समाजसेवी चंदन यादव ने बांटे 1500 कंबल, राजद विधायक भी रहे मौजूद, जिले में हुई सराहना
जहानाबाद जिले में कड़ाके की ठंड के बीच समाजसेवी चंदन कुमार यादव ने सदर प्रखंड के मुस्तीचक गांव सहित विभिन्न क्षेत्रों में करीब 1500 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम में विधायक राहुल कुमार ने कहा कि गरीब व असहाय की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। चंदन यादव ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा से आत्मीय सुख मिलता है। कंबल पाकर लोगों में खुशी दिखी।