बहराइच: अहिरन कुट्टी मधवापुर में जहरीला पदार्थ खाने से रोडवेज बस चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मूर्तिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरन कुट्टी मधवापुर में जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने शनिवार शाम को बताया कि व्यक्ति रोडवेज में बस चालक के पद पर संविदा पर तैनात थे। जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।