मोठ: गुरसरांय थाना परिसर में उप निरीक्षक के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन
Moth, Jhansi | Feb 5, 2024 गुरसरांय थाने में तैनात रहे पुलिस सब इंस्पेक्टर मोहम्मद हारुन का जिला मुख्यालय झांसी के नवाबाद थाने में स्थानांतरण हो जाने पर गुरसरांय थाना सभागार में थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में भव्य विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान संतोष कुमार अवस्थी ने कहा की मोहम्मद हारुन का कार्यकाल बहुत ही बेहतरीन रहा है।