मोठ: समथर थाना क्षेत्र के बीजासेन माता बम्बा के समीप अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर ट्राली, कई लोग हुए घायल
Moth, Jhansi | Feb 5, 2024 ग्राम खूजा से ट्रैक्टर समथर की ओर मटर तोड़ने वाली लेबर को लेकर आ रहा था, जैसे ही ट्रैक्टर नगर के करीब पहुंचा ट्रैक्टर चालक अपना संतुलन खो बैठा, जिससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर मे लगी ट्रॉली पलट गई, जिसमे बैठे मजदूर दब गए और चीख पुकार मच गई, राहगीरो ने उक्त घटना की सूचना थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदोरिया को दी गई, घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोके पर पहुचे।