मोठ: मोड़कला में रेल्बे लाइन किनारे मृत अवस्था मे मिली 7 मोर , 2 की हालत नाजुक, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
Moth, Jhansi | Feb 4, 2024 चिरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मोड़कला में रेलवे क्रॉसिंग के पास 7 मोर मृत और 2 मोर घायल अवस्था में पड़े देख ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घायल मोर को उपचार के लिए स्वस्थ केंद्र चिरगांव लाया गया, एवं मृत मोरों का पोस्टमार्टम करवाकर राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया।