रानीगंज: रानीगंज में दुर्गा पूजा की धूम, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा
शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर रानीगंज में उत्साह और उमंग का माहौल है। बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। पूजा सामग्री, कपड़े और अन्य सामानों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया है।