लंभुआ: नीट परीक्षा में 2460 रैंक हासिल करने वाले बनभोकार गांव निवासी विवेक को ग्रामीणों ने किया सम्मानित
चांदा थानाक्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा ब्लाक के बनभोकार गांव निवासी विवेक यादव ने नीट 2024 की परीक्षा में आल इंडिया टॉप रैंक में 2460 स्थान प्राप्त किया है।जिसके बाद विवेक का दिल्ली के आजाद मेडिकल कालेज में MBBS की पढ़ाई के लिए प्रवेश हो गया है।ग्रामीणों ने विवेक को मिली इस सफलता पर माल्यार्पण कर उसे सम्मानित किया है।वहीं गांव में खुशी का माहौल व्याप्त है।