लंभुआ: कामापुर गांव में धर्मांतरण के मामले में पीड़ित की तहरीर पर दर्ज हुआ केस, दो आरोपी गिरफ्तार
लंभुआ थानाक्षेत्र के कामापुर गांव निवासी फूलचन्द्र ने पत्नी प्रीति,सास सुशीला,ससुर रामलाल व अन्य द्वारा जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने को लेकर थाने पर तहरीर देकर केस दर्ज कराया था।पुलिस ने उक्त मामले में कन्हैयालाल व राजू को गिरफ्तार किया है।फूलचन्द्र का विवाह तीन वर्ष पूर्व मिश्रपुर पुरैना गांव में हुआ था।