लंभुआ: विकास नगर में घर में फिसलकर गिरे आर्मी के रिटायर्ड,घायलावस्था में परिजन लेकर पहुंचे CHC,डाक्टरों ने किया मृत घोषित
लंभुआ नगर पंचायत के विकास नगर निवासी आर्मी के रिटायर्ड शिवकुमार चतुर्वेदी अपने घर में फिसलकर गिर गये।हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई।आनन-फानन में ग्रामीणों व परिजनों ने शिव कुमार चतुर्वेदी को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया।जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।