बरेली: बिजली पर 'ढाई घंटे का डंडा', बरेली समेत पूरे प्रदेश में तय समय पर कटौती का फरमान
उत्तर प्रदेश में 31 मई तक रोजाना ढाई घंटे बिजली कटौती का आदेश जारी हुआ है। बरेली के तहसील मुख्यालयों में सुबह 6:30 से 8 बजे और दोपहर 12:15 से 1:15 बजे तक बिजली बंद रहेगी। नगर पंचायत क्षेत्रों में भी तय समय पर सप्लाई रोकी जाएगी। गर्मी के बीच आदेश से लोगों की चिंता बढ़ गई है।