ओबरा: चोपन पुलिस ने बैरियर के पास से राखल लादकर जा रही हाईवा ट्रक को पकड़ा, ट्रक पर लगा था दूसरी गाड़ी का नंबर प्लेट
चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग बेरियल के पास शनिवार की शाम 4:00 बजे चोपन पुलिस ने एक राखड़ लड़ी हाईवा ट्रक को पकड़ा, ट्रक में जो नंबर प्लेट इस्तेमाल किया गया था उसके साथ छेड़खानी की गई थी तथा दूसरी गाड़ी का नंबर प्लेट बनाया गया था, वही मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को अपने साथ थाने ले गई तथा जांच में जुट गई है