गुरुआ: बेलौटी गांव में बंद पड़े तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना एक ही रात में लाखों की चोरी कर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Gurua, Gaya | Feb 21, 2024 थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव में तीन घरों में एक साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें लाखों रुपए के गहने व नगदी लेकर चोर आराम से ले भागे। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित गृह स्वामियों ने तुरंत गुरुआ थाने को फोन किया। जिसके बाद थाने की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया। लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका।