गुरुआ: पीएचडी से सेवानिवृत्त कर्मी की बहेरी गांव के बाहर मिली लाश,रात भर इंतजार में पत्नी
Gurua, Gaya | Feb 19, 2024 गुरुआ थाना क्षेत्र के बहेरी गांव से कुछ दूरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव स्थानीय पुलिस ने बरामद किया है। अधेड़ के सिर पर गहरे घाव के निशान थे। जिसे देखकर प्रतीत हो रहा था। कि सख्श के सिर पर तलवार या टांगी से हमलाकर हत्या कर दी गई हो। मृतक की पहचान गुरुआ थाना के बहेरी गांव निवासी 67 वर्षीय ओमकार सिंह के रुप में हुई है।