मिली जानकारी के अनुसार वन रक्षक वन परिक्षेत्र मुंगावली वीट प्रभारी पिपरौदा ततारपुर निवासी अजहर खान उम्र 39 वर्ष ने पिपरई थाने में सूचना दी कि रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे पिपरौदा वीट में पलाश के पेड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ है, उक्त सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उक्त मामले में पिपरई पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है ।