डुमरांव: डुमरांव के व्यापारी की ट्रेन हादसे में मौत, नादाव हॉल्ट के पास ट्रेन से कटे
Dumraon, Buxar | Apr 7, 2026 दानापुर–डीडीयू रेलखंड के नादाव हॉल्ट के पास सोमवार को ट्रेन से कटकर डुमरांव के व्यापारी शिवरात्रि प्रसाद (66) की दर्दनाक मौत हो गई। वो आलू प्याज के थोक व्यापार करते थे। सोमवार सुबह किसी काम के सिलसिले में बक्सर के लिए घर से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे।