बालाघाट: भूमि विवाद, मारपीट और धमकी के मामले में बाहिटोला निवासी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
बैहर तहसील के ग्राम बांहीटोला निवासी मदनलाल पंचतिलक ने पुलिस अधीक्षक बालाघाट को आवेदन सौंपकर भूमि विवाद, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में निष्पक्ष जांच एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनकी भूमि पर बिना सहमति सड़क निर्माण कराया गया। विरोध करने पर कुछ लोगों ने उनके एवं उनकी पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर