मुंगेर: 5 माह के बालक को मिला नया परिवार, डीएम ने कानूनी प्रक्रिया से कराया दत्तक ग्रहण
Munger, Munger | May 15, 2026 जिला बाल संरक्षण इकाई, मुंगेर द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में आवासित लगभग 5 माह के एक बालक को शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने विधिवत प्रक्रिया के तहत पटना के एक दंपति को दत्तक ग्रहण में सौंपा। इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता मुंगेर, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई सहित बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं संस्थान के अधिकारी उपस्थित रहे।