जैतहरी: परमठ क्षेत्र में सफाई अभियान तेज़, नालियों की सफाई और कचरा उठाव जारी
नगर परिषद जैतहरी के वार्ड क्रमांक 05-06 के परमठ क्षेत्र में नालियों की साफ-सफाई एवं कचरा उठाव का कार्य लगातार किया जा रहा है। सफाई कर्मियों द्वारा गलियों व नालियों में जमा गंदगी को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ रखने का प्रयास किया जा रहा है,नगर परिषद द्वारा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके