होशंगाबाद नगर: एसपी के निर्देश पर आगामी सिंहस्थ मेले को लेकर नर्मदा हॉस्पिटल द्वारा पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को CPR प्रशिक्षण दिया
आगामी सिंहस्थ 2028 के सफल आयोजन हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में उज्जैन सिंहस्थ से संबंधित 6 -6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।शुक्रवार को सुबह करीब 11.30 बजे पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा के निर्देश पर नर्मदा अपना अस्पताल के चिकित्सक ने पुलिस लाइन वेलफेयर हाल में विभिन्न थाने के 60 अधिकारियो,कर्मचारियो को प्रशिक्षण दिया गया।