ग्वालियर में 15 दिन पहले लापता हुई युवती की बरामदगी के बाद मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जिसे बालिग मानकर तलाश रही थी, वह नाबालिग निकली। जांच में बाल विवाह की बात सामने आने पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की जानकारी रविवार सुबह 7 बजे सामने आई।