अमरोहा: अमरोहा के रजबपुर में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस, ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की दिलाई शपथ
Amroha, Amroha | Apr 22, 2024 आपको बता दें कि अमरोहा के रजबपुर में श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सुधीर गिरि ने स्टाफ एवं छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए प्रकृति के अंधाधुंध दोहन पर विराम लगाने की बात कही।