अमरोहा: देहात थाना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Amroha, Amroha | Apr 22, 2024 देहात थाना पुलिस ने मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन स्थित मोहल्ला चक्कर की मिलक निवासी युवक मोबीन उर्फ जाकिर पुत्र शकील को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।