अमरोहा: गांव धनोरी अहीर में युवक ने ट्रेन के आगे कुदकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Amroha, Amroha | Apr 22, 2024 शाह आलम ने आज ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंची और युवक की पहचान करने की कोशिश की तो पहचान करने के बाद पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है ।