अमरोहा: नगर कोतवाली पुलिस ने निकाला फलैग मार्च, माहौल खराब करने वालों को दी चेतावनी
Amroha, Amroha | Apr 22, 2024 आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर अमरोहा पुलिस अलर्ट है। इसी कड़ी में आज अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही चुनाव के चलते माहौल बिगाड़ने वालों को चेतावनी दी कि अगर चुनाव में किसी ने झूठी अफवाह फैलाई या माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।