खंडवा: काम से लौटे, घर नहीं पहुंचे! ओंकारेश्वर नहर में डूबे तीन मजदूरों की मौत से मचा कोहराम
ओंकारेश्वर के कोठी हेलीपैड क्षेत्र स्थित नहर में नहाने के दौरान गुरुवार को तीन मजदूर डूब गए। इस हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई है। ये तीनों मजदूर ओंकारेश्वर-मोरटक्का निर्माणाधीन सड़क परियोजना में कार्यरत थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, निर्माण कंपनी में डंपर चालक रामचरण (53), निवासी खेरदा, खरगोन ने मांधाता थाने में सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके