छतरपुर नगर: छतरपुर में केंद्रीय जीएसटी का बड़ा सर्वे, एक्साइड केयर डिस्ट्रीब्यूटर व प्रिंस मेटल इंडस्ट्रीज समेत कई ठिकानों पर जांच।
छतरपुर में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग ने शहर में एक साथ कई प्रतिष्ठानों पर सर्वे कार्रवाई की। नारायणपुर रोड स्थित एक्साइड केयर डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम, प्रिंस मेटल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड सहित आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर अधिकारियों ने दस्तावेजों और रिकॉर्ड की गहन जांच की।वही इस कार्यवाही की जानकारी आज 05 जुलाई सुबह करीब 10:00 बजे सामने आई है।