मैनपुरी: मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में अवैध तमंचे के बल पर जमीन पर कब्जे का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र की गड़ेरी निवासी सरोजवती ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि दबंगों द्वारा उसकी जमीन पर अवैध तमंचे के बल पर कब्जा किया जा रहा था जिसका विरोध किया तो दबंगों ने फायरिंग की जिसमें उसका पुत्र और पति बच गया और दबंग जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। तो वही पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।