रसूलाबाद: अंबेडकर जयंती को लेकर रसूलाबाद कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
14 अप्रैल को डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रसूलाबाद कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार शिव दर्शन सिंह ने की।इस दौरान कोतवाल एस.एन. सिंह, राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामसिंह सिंह,SIप्रमोद कुमार,जयप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे