पटना ग्रामीण: विश्व साइकिल दिवस पर पटना में निकली भव्य साइकिल रैली
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह 8 बजे पटना में "फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत इनकम टैक्स गोलंबर से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, खेल प्रेमी और विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ साइकिल चलाकर फिट और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।