नैनपुर: इंद्री में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह, 130 जोड़ों ने लिए सात फेरे
Nainpur, Mandla | Apr 20, 2026 विकासखंड नैनपुर के ग्राम इंद्री में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार 11:00 बजे से भाव सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नगर पालिका क्षेत्र से 15 एवं जनपद क्षेत्र से 115 जोड़ो सहित कुल 130 जोड़ों का विधि विधान से विवाह संपन्न कराया गया। नव विवाहित जोड़ों को शासन की योजना के तहत 49 हजार रू का चेक भी प्रदान किया गया।