चायल: कटैनी गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक से हुई मारपीट, कार्रवाई न होने का आरोप, पीड़ित परिवार परेशान
कौशाम्बी। सराय अकील थाना क्षेत्र के ग्राम कटैनी निवासी रोहित सिंह पुत्र राम बालक ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 14 मई की रात करीब 9 बजे पैसे के लेनदेन को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। शनिवार पीड़ित ने बताया, कोई कार्रवाई नहीं हुई!