शाहपुर: मूसलाधार बारिश के बीच शाहपुर नगर में कोबरा सांप निकलने से मचा हड़कंप, विशेषज्ञों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Shahpur, Betul | Jul 7, 2026 मंगलवार को शाहपुर नगर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक जहरीला कोबरा सांप रिहायशी इलाके में दिखाई दिया। लगातार हो रही बारिश के कारण सांप के बाहर निकलने की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी, लेकिन अचानक सामने आए इस कोबरा ने लोगों में दहशत फैला दी। स्थानीय निवासियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए वन विभाग और सर्प विशेषज्ञों को सूचना दी