आईटीआई स्थित प्राचीन श्री अभ्यादाता मंदिर में चोरी, माली का मोबाइल और नगदी लेकर फरार हुआ चोर, घटना सीसीटीवी में कैद
Raebareli, Raebareli | Apr 28, 2026
मिल एरिया थाना क्षेत्र के,आईटीआई के समीप स्थित,प्राचीन अभय दाता मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसको लेकर,मंगलवार को शिकायतकर्ता माली ने,थाने में पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है।और जांच कार्यवाही किए जाने की मांग की है।पीड़ित ने बताया है,कि कई बार चोरी की घटनाओं का अंजाम दे चुका है।लेकिन अभी तक पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है।