सांगानेर: दौलतपुरा थाना इलाके में किराएदार ने दोस्त के साथ मिलकर मकान मालकिन के गहने और मोबाइल लूटने की वारदात को दिया अंजाम
जयपुर के दौलतपुरा थाना इलाके में बीती रात मकान मालकिन से गहने और मोबाइल लूट का मामला सामने आया है। किराएदार ने अपने दोस्त को घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मकान मालकिन का गला दबाने के साथ ही दीवार में मारकर सिर फोड़ दिया। दौलतपुरा थाना पुलिस ने घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उसका उपचार जारी है।