हंडिया: पुस्तैनी रास्ते पर अतिक्रमण से बढ़ा विवाद, ग्रामीणों का आवागमन हुआ प्रभावित
प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र के अरई गांव में पुस्तैनी रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर विवाद सामने आया है। निवासी आशीष कुमार चौरसिया ने गांव के नेम चंद्र चौरसिया पर रास्ता घेरने का आरोप लगाया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 06 बजे की बताई जा रही है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।