हरसूद: भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
Harsud, Khandwa | Mar 31, 2026 शासकीय महाविद्यालय हरसूद में लाखों रुपए के भ्रष्टाचार तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य तथा विद्यार्थियों ने धरना प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदस्यों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग का ज्ञापन हरसूद एसडीएम आरसी खतेडिया को सौंपा।