कोंडागांव: मालगांव में बुडरापारा के पास पुल के नीचे पलटा धान से लदा ट्रक, हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि
कोंडागांव जिले के अनंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालगांव के पास आज बुधवार की दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बुडरापारा पुल के नीचे धान से लदी एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक छिनारी धान संग्रहण केंद्र से धान लेकर कोंडागांव मुख्यालय की ओर लौट रही थी। इसी दौरान मालगांव के समीप बुडरापारा पुल के पास ट्रक चालक...