पीपलदा: इटावा ब्लॉक क्षेत्र में 199 स्कूलों में 288 शिक्षकों के पद रिक्त, पढ़ाई व्यवस्था चौपट और भवन भी जर्जर
Pipalda, Kota | Dec 3, 2024 प्रदेश में सरकार बदले एक वर्ष हो गया है लेकिन बदले इन एक वर्ष में कुछ नहीं बदला इटावा ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था खुद सवालों के घेरे में है और सरकारी सिस्टम की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। सूत्रों ने मंगलवार सुबह 10 बजे बताया कि इटावा ब्लॉक में 199 सरकारी स्कूल है इन स्कूलों में 1505 पद शिक्षकों के स्वीकृत हैं और 1223 वर्तमान में कार्यरत है।