पीपलदा: खातोली पुलिस ने देव की निमड़िया गांव के एक युवक को 83 देशी शराब के पव्वों के साथ किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Dec 2, 2024 जिले की खातोली पुलिस ने देव की निमड़िया गांव निवासी एक युवक को गश्त के दौरान 83 देशी शराब के पव्वो के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे जारी प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में गश्त के दौरान एक युवक को शक होने पर रुकवाने पर प्लास्टिक का कट्टा चेक करने पर 83 देशी के पव्वे मिले।