जमुई: बादिलडीह गांव में पड़ोसियों ने टांगी से हमला कर युवक को किया घायल, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Dec 26, 2025 बादिलडीह गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने बालेश्वर ठाकुर के पुत्र अजीत ठाकुर को टांगी से हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद परिजन द्वारा अजीत ठाकुर को इलाज के लिए शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अजीत ठाकुर की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।