हाथरस: इंडस्ट्री एरिया में एक युवक के साथ आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने की जमकर मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
हाथरस गेट क्षेत्र के इंडस्ट्री एरिया मे एक युवक के साथ आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने जमकर मारपीट कर दी। दबंगों द्वारा की गई मारपीट मे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने घायल युवक का डाक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित युवक अपने दोस्त के घर जा रहा था तभी आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने जमकर मारपीट कर दी।