घाटमपुर: बिधनू में खराब डंपर के कारण हाईवे पर 3 घंटे लगा जाम, राम गंगा नहर पुल में गाड़ियां फंसी रहीं
बिधनू में डंपर खराब होने से कानपुर सागर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। 5 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारे लग गयी। इस दौरान करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। बिधनू थाना प्रभारी और हाईवे मोबाइल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। एसीपी रंजीत कुमार ने शुक्रवार 5:00 बजे बताया कि क्रेन की मदद से डंपर को हाईवे से हटाकर यातायात को चालू किया गया।